Posts

Showing posts from August, 2025

27 गेंद पर 100 पूरा... उड़ाए 18 छक्के और 6 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने T20I में जड़ा सबसे तेज शतक

  FASTEST 100 in T20I:  भारत के एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार ऐसी भीषण तबाही मचाई कि विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आए. भारत के इस बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने वाला ये क्रिकेटर भले ही एस्टोनिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है, लेकिन वह भारत में जन्मा है. इस खूंखार बल्लेबाज का हरियाणा से गहरा नाता है. यह बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान हैं.

IND vs ENG: फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड... टेस्ट खत्म होते ही आया टी20

  भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के रोमांच को खत्म हुए महज एक दिन बीता है. तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ पर रुकी और भारतीय टीम में फुल जश्न का माहौल देखने को मिला. लेकिन अब भारत-इंग्लैंड सीरीज का नया शेड्यूल सामने आ चुका है. टीम इंडिया इस बार टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी. लेकिन टीम के कप्तान शुभमन गिल नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव होंगे. उन्हें पिछले साल टी20 की कमान सौंपी गई थी